Saturday, September 5, 2026

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: छह लोगों की मौत, पांच घायल, दिवाली मनाने नोएडा से घर जा रहे थे सभी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया।

नोएडा से लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गलत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था, जिससे टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई।

टेंपो के उड़े परखच्चे

ट्रै्क्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

मृतक

पाना देवी, सुषमा, कन्हई , अतुल, शीनू व कार्तिक शामिल है।

घायल

कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह,धर्मवीर, व अमन शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.