Saturday, September 5, 2026

मानस सिन्हा ने कांग्रेस का छोड़ा दामन, बताई बीजेपी में शामिल होने की वजह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी से इस्तीफा देकर झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। पिछले 27 सालों से कांग्रेस का हिस्सा रहे सिन्हा पार्टी के भीतर टिकट न मिलने से नाराज थे। उन्हें भाजपा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र रे ने शामिल कराया।

भाजपा में शामिल होते ही मानस सिन्हा ने कहा, “मैंने कांग्रेस के लिए अपना खून-पसीना बहाया, लेकिन वहां कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में आ रहा हूं।” उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा कि चौथी बार उनका अपमान हुआ है, जिससे उनकी सहनशक्ति खत्म हो गई।

मानस सिन्हा ने गढ़वा जिले के भवनाथपुर सीट के लिए टिकट मांगा था, जो ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत झामुमो के हिस्से में गई है। इस सीट पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति रही है, लेकिन यहां भाजपा के भानु प्रताप शाही और झामुमो के अनंत प्रताप देव के बीच मुकाबला होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.