Saturday, September 5, 2026

अपनी सरकार में विधायक अरविंद पांडेय ने थाने में दिया धरना, जानिए पूरा मामला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महिला की शिकायत पर गदरपुर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से आक्रोशित गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने महिला व उसके परिजनों के साथ थाने में सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर महिला की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं करने का भी आरोप लगाया।

बता दे कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय एक महिला व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे। जहां विधायक अरविंद पांडेय ने महिला व उसके परिजनों के साथ थाने में सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। विधायक अरविंद पांडे के धरने से पुलिस में हड़कंप मच गया।

इस दौरान अरविंद पांडे ने बताया कि एक महिला द्वारा 15 एकड़ कृषि की भूमि को बटाई पर लिया गया था। जिसका चौथा हिस्सा महिला को मिलना था, लेकिन भूमि स्वामी ने कंबाइन की मदद से सारी फसल काट ली और अपने पास रख ली। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके चलते महिला व उसके परिजन गदरपुर थाने के चक्कर लगाते हुए काफी थक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर महिला की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया।

वही पीड़ित महिला सोनाली ने बताया कि वह कई बार अपनी शिकायत लेकर थाने में आई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते वह विधायक अरविंद पांडे के साथ थाने में पहुंची है। इस दौरान महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वही मौके पर पहुंचे गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर चौहान ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है। जिसके बाद विधायक अरविंद पांडे और महिला ने धरने को समाप्त किया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.