भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। त्योहारों के मद्देनजर गांधी पार्क में वाहनों की पार्किंग की अनुमति दिए जाने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के कमिश्नर नरेश दुर्गापाल से आज मुलाकात की। इस आशय का ज्ञापन उन्हें सौंपा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राव ने
कमिश्नर दुर्गापाल से कहा कि आगामी दिनों में करवाचौथ सहित धनतेरा, दीपावली व छठ पूजा के त्यौहार है। त्यौहारों के समय नगर में अत्यधिक
चार पहिया वाहनो का आगमन रहता है जिस कारण जाम की स्थिति बन आती है।
ऐसे में गांधी पार्क चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किग की अस्थाई व्यवस्था किए जाने से न सिर्फ जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी बल्कि बाजार आने वाले लोगों सहित व्यापारियों की भी सहूलियत रहेगी।
दुर्गापाल ने इस बाबत कार्रवाई का आश्वासन दिया।




