Saturday, September 5, 2026

होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, सात गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ऊधमसिंहनगर खटीमा/झनकईया क्षेत्र में संचालित एक अंतर्राज्यीय अनैतिक देह व्यापार पकड़ा है। 14 अक्टूबर की रात को होटल शगुन मंडप में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक सामग्रियों को भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना राजकुमार उर्फ राजा था, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से महिलाओं को बुलाकर उन्हें इस अवैध व्यापार में धकेल रहा था। यह गिरोह बड़े पैमाने पर महिलाओं का शोषण कर रहा था, जिनमें से कई महिलाएं विभिन्न राज्यों से लाई गई थीं।

गिरफ्तारी के बाद झनकईया थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकुमार उर्फ राजा लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में लिप्त था और अलग-अलग शहरों से महिलाओं को अनैतिक कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस की छापेमारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, और स्थानीय लोग इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए सराहना की और कहा कि अवैध कृत्यों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की विभिन्न टीमें अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं, ताकि इस तरह के अवैध धंधों का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.