Friday, September 4, 2026

गाबा ने दिया आंदोलनकारियों को समर्थन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने खटीमा शहीद स्मारक पर आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अभियान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जोशी की मांगों का पूर्ण समर्थन किया है उन्होंने कहा है कि जिला कांग्रेस पूरी तरह से आंदोलनकारियों की मांगों के साथ है और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आंदोलनकारी मांगों को विधानसभा में हाल के सत्र में जोर से उठाया था उन्होंने कहा राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत है और 3 सितंबर से खटीमा शहीद स्मारक से शुरू होने वाली कांग्रेस यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को पार्टी पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में जन जन तक ले जाएगी और जब तक भाजपा को चुनाव में हरा नहीं देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.