Saturday, September 5, 2026

घर में बिस्तर में घुसा सांप…देखते ही अटकी परिवार के लोगों की सांसें, फिर ऐसे किया डिब्बे में बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुड़की में एक घर में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने बिस्तर में सांप देखा। सांप पर नजर पड़ते ही परिवार के लोगों की सांसें अटक गई। इस बीच एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर सांप को बिस्तर से बाहर निकालकर डिब्बे में बंद किया।

रुड़की के सलेमपुर गांव के पास भूमिया कॉलोनी में आशीष शर्मा का घर है। रविवार की दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। बिस्तर में सांप देखकर उनकी चीख निकल गई और वह डरते हुए घर के बाहर आ गए।

सांप की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इस बीच आशीष शर्मा के परिचित अशोक चौहान मौके पर पहुंचे और बिस्तर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को लकड़ी के सहारे एक डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में छोड़ दिया।

वहीं, सांप की सूचना वन विभाग को भी दी गई। रुड़की वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि सांप निकलने की सूचना आई थी। लेकिन बाद में सूचना मिली थी कि सांप को लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.