Saturday, September 5, 2026

यहां स्कूल से लौटकर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते शनिवार सायं मौहल्ला संजयनगर खेड़ा में एक छात्रा ने स्कूल से लौटने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार संजयनगर खेड़ा निवासी संतोष कुमार मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर उसकी पुत्री आरती जो कक्षा 9 की छात्रा थी स्कूल से घर वापस आई और अपने कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा जहां आरती को फांसी पर लटका पाया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी वहां आ गये। आरती को तत्काल फांसी से उतारकर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। मृतका आरती का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर घटना पर दुःख व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.