Saturday, September 5, 2026

रामलीला का मंचन हमारे जीवन में उत्तम जीवन जीने का प्रवाह करता है पैदा: विकास शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, उद्योगपति यश अदलखा एवं एस पी सिटी मनोज कत्याल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विकास शर्मा ने राम भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन हमारे जीवन में उत्तम जीवन जीने का प्रवाह पैदा करता है, हमे रामलीला के मंचन से सीखना चाहिए कि भगवान के जीवन में भी इतने कष्ट आए परंतु उन्होंने सभी कष्टों का बिना विचलित हुए सामना किया, हमे भी जीवन में राम जी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए, एस पी सिटी मनोज कत्याल ने सभी से नशे की लत से दूर रहने को कहा और समाज को नशे के बारे में जागरूक करने की अपील की जिससे की समाज नशा मुक्त बनाया जा सके।

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया,स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

रामलीला के मंचन में सीता जन्म, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जन्म,राक्षसों की खरमस्तियां, ताड़का का तांडव, ताड़का वध, सुबाहु बढ़ तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमे जनक की भूमिका सनी घई, दशरथ नरेश घई, कैकई अभिनव अनेजा, कौशल्या नैतिक तनेजा, सुमित्रा शिवम चावला, सुमंत विशांत भसीन, वशिष्ठ पुष्कर नागपाल, विश्वामित्र अवतार सिंह खुराना, ताड़का केशव नारंग, सुबाहु चिराग जुनेजा, मारीच वंश वर्मा, राम पावनी कक्कड़ एवं लक्ष्मण की भूमिका अविरल कक्कड़ द्वारा की गई।

आज के मंचन में सीता स्वंबर,रावण वानासुर संवाद,श्री राम द्वारा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना, परशुराम। लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया जाएगा। श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से रामलीला के अवलोकन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.