Friday, September 4, 2026

यहां बीएसएफ से रिटायर्ड हवलदार का शारदा नहर में पैर फिसलने पर गिरकर डूबने से हुआ लापता, तलाश जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। बीएसएफ से रिटायर्ड हवलदार का पैर फिसलने से शारदा नहर में गिरकर डूबने से लापता हो गया। पुलिस व जल पुलिस ने डूबे हवलदार की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। हवलदार के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यहां बीएसएफ से रिटायर्ड हवलदार का शारदा नहर में पैर फिसलने पर गिरकर डूबने से हुआ लापता, तलाश जारी

बताते चलें कि महतगांव चकरपुर निवासी बीएसएफ हवलदार मनोज सिंह खनका (48) पुत्र होशियार सिंह खनका सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद टहलने के निकले थे। टहलने के दौरान वह लालकोठी स्थित शारदा नहर में पानी पीने के लिए गए। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह शारदा नहर में गिर गया। नहर किनारे खड़े एक युवक ने उन्हें नहर में गिरते देख लिया।

जब वह उसे बचाने के लिए नहर की ओर दौड़ा तो वह तेज बहाव में बहने लगा। युवक ने पास स्थित एसएसबी चौकी पहुंचकर युवक के डूबने की सूचना दी। सूचना पर एसएसबी के जवान रस्सी लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। जब तक युवक का नहर में कही पता नहीं चल सका। नहर में डूबे हवलदार का मोबाइल व चार्जर नहर के किनारे मिला। डूबे युवक के मोबाइल से फोन कर परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांश जोशी को भी सूचना दी गई।

सूचना पर चौकी प्रभारी जोशी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। टार्च की रोशनी में नहर के किनारे काफी खोजबीन की अंधेरा व नहर के किनारे काफी घना कोहरा होने के कारण तलाश अभियान में सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार को पुलिस ने सुबह से नहर के किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी जोशी ने नानकमत्ता से जल पुलिस की टीम मंगाई ।

जल पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मोटर वोट से शारदा नहर में सर्च अभियान चलाते हुए डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व एसएसआई विनोद जोशी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जल पुलिस को दिशा निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.