Saturday, September 5, 2026

क्वारब पुल के पास भारी मात्रा में बोल्डर आने से अल्मोड़ा नैनीताल हाईवे ठप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब पुल के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। जिससे हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। वहीं, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर यातायात ठप होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर सड़क पर आए बोल्डर पत्थरों को हटाने का काम शुरू करवा दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.