Saturday, September 5, 2026

कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया प्रतियोगिता का होगा आयोजन,मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि इस वर्ष भी वह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रमपुरा में रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता कराएगी उन्होंने बताया कि कल शनिवार को शाम चार बजे रमपुरा के 5 वर्ष से नीचे के बच्चे श्रीकृष्ण की वेशभूषा में श्री दुर्गा मंदिर चौक पर आएंगे जिसमें प्रथम आने वाले बच्चे को चांदी का मुकुट पहनाया जाएगा और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक भी काटा जाएगा प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा बाद में भगवान श्री कृष्ण की आरती होगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा उन्होंने रमपुरा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए थाने के सामने श्री दुर्गा मंदिर चौक पर अवश्य भेजे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.