Wednesday, November 18, 2026

युवा कांग्रेस की रैली में शामिल होने नगर से दर्जनों यूथ रवाना 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  देहरादून में युवा कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए नगर से दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार की देर रात रवाना हुए। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ राज बेहड़ और विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी के नेतृत्व में दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून रवाना हुए। इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस से रवाना किया। इस अवसर पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के सचिव किशोर कुमार हालदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.