Saturday, September 5, 2026

यहां सरकारी स्कूल में शिक्षक के मारने से बच्ची का हाथ हुआ फैक्चर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कक्षा चार की छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि शिक्षक के मारने से बच्ची का हाथ फैक्चर हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो आरोपी शिक्षक घायल छात्रा के घर पहुंच गया और परिजनो पर तहरीर ना देने का दबाव बनाने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गूलरभोज रोड स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा का स्कूल के एक शिक्षक ने हाथ मरोड़ दिया।

छात्रा दर्द से कराह उठी और डर के मारे शिक्षक से कुछ ना कह पाई।  छुट्टी के बाद घर पहुंची बच्ची ने जब परिजनों को बात बताई तो परिजन कानूनी कार्यवाही का मन बनाने लगे । जब शिक्षक को इसकी भनक लगी तो आरोपी शिक्षक गदरपुर के एक छुटभैये नेता को लेकर छात्रा के घर पहुंच गया और इलाज कराने के बहाने तहरीर ना देने का दबाव बनाने लगा। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी गदरपुर से दूरभाष से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.