Saturday, September 5, 2026

भारत ने चीन को हराकर पांचवीं बार जीता खिताब, जुगराज ने दागा निर्णायक गोल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए जुगराज ने चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल दागा जिससे टीम पांचवीं बार इस टूर्नामेंट की विजेता बनने में सफल रही।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जुगराज के निर्णायक गोल से चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार अपने नाम कर लिया है। भारत और चीन के बीच शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रही। इसके बाद भले ही हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम अन्य गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने चीन को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.