24.4 C
London
Thursday, September 19, 2024

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हल्ला बोल! महिला अपराध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर अपने पूर्व प्रस्तावित कलेक्ट्रेट कूच कार्यक्रम में जिले भर के हजारों कांग्रेसियों ने हुंकार भरी और भाजपा सरकार पर जमकर हमले किए। कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि अब भाजपा के गिने-चुने दिन रह गए हैं आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।

 

कांग्रेसी नेताओं की सभा के बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पूरे राज्य में महिलाओं के प्रति निरंतर अपराध बढ़ते जा रहे हैं ।देहरादून से लेकर पहाड़ तक महिलाएं सुरक्षित नहीं है ।आए दिन बलात्कार और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ।डकैती, चोरी वाहन लूट ,अपहरण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है ,रेता बजरी खनन निजी हाथों में देकर राज्य को लूटा जा रहा है सरकारी जमीनों की खरीद फरोख्त की जा रही है जो सीलिंग की भूमि भूमिहीनों को देनी चाहिए थी वह बिल्डरों को दी जा रही है ।प्रदेश में कमीशन खोरी चरम पर है। बाजपुर के विधायक आर्य ने कहा कि बाजपुर के किसानों के बीच गांव की जमीन तत्काल किसानों को दी जाए। उन्होंने कहा कि सत्ता धारी  दल के नेता बंगाली समुदाय की आस्था पर चोट कर रहे हैं ।पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने सिडकुल की स्थापना की थी तो 70% स्थानीय लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित किया था ,लेकिन सारी व्यवस्था ठेकेदारी प्रथा में बदल चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महंगाई चरम पर है। इस लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने एक नए युग की कल्पना रच दी है और परिवर्तन का चक्र चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर ,हरियाणा, महाराष्ट्र ,झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और आने वाले नगर निकाय, पंचायत के चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि आखिरकार बकरे की मां कब तक खैर बनाएगी क्योंकि अब समय का चक्र बदल चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य को नशाखोर बनाया जा रहा है। बेरोजगारों को लॉलीपॉप दिया जा रहा है और युवा दर-दर भटक रहे हैं। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कांग्रेसी अब तय कर चुके हैं कि भाजपा के जुल्मों के खिलाफ पहाड़ से लेकर तराई तक भाजपा हटाओ अभियान शुरू हो चुका है और यह लड़ाई अब  नहीं  रुकेगी।उन्होंने कहा कि राज्य में दलितों का, अल्पसंख्यकों का किसानों का महिलाओं का, व्यापारियों का, कर्मचारी का, सभी वर्गों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उत्तराखंड की धरती अब यह अपमान और नहीं सहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब बालू गटक  पार्टी बन चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि राज्य की पुलिस बेलगाम हो चुकी है किसानों को आंदोलन के बाद झूठे मुकदमे में फसाया गया। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट हो चुके हैं और आने वाले समय में भाजपा को उखाड़ सकेंगे ।इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक तिलक राज बेहड, भुवन कापड़ी, गोपाल सिंह राणा, आदेश चौहान, सुमित हृदेश ,गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रकाश जोशी, महेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पुष्कर राज जैन ,गणेश उपाध्याय, सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा ,सौरभ चिलाना, उमर अली, पूजा सिंह, भूपेंद्र बेदी,अलका पाल, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता समेत हजारों कांग्रेसी मौजूद थे।

कांग्रेसियों और पुलिस की तीखी नोंकझोंक

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले भर के कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट कूच किया। हजारों की संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे ।जहां उन्होंने जनसभा करते हुए भाजपा सरकार पर एक के बाद एक प्रहार किया। लगभग 2 घंटे की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत तमाम कांग्रेस के आला नेताओं ने भाजपा सरकार पर चुन चुन कर हमले किए ।सभा की समाप्ति के बाद जब तमाम कांग्रेसियों का हुजूम कलेक्ट्रेट के अंदर जाने लगा तो वहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।

सुरक्षा के मददेनजर मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था और बैरिकेडिंग लगा दिए थे। इस दौरान सभी कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक और झड़प हुई। कांग्रेसियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की यह घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा। इसके पश्चात जिलाधिकारी वहां पर पहुंचे जहां कांग्रेस का एक शिष्टमंडल मुख्य द्वार से अंदर पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा तब कहीं जाकर यह हंगामा समाप्त हुआ और पुलिस ने राहत की सांस ली।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »