Friday, September 4, 2026

जैन ग्लोबल स्कूल में हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों की स्वास्थ्य हुई जांच

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जैन ग्लोबल स्कूल में विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नेहा जैन एवं प्रधानाचार्य  दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया।

जैन ग्लोबल स्कूल में हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों की स्वास्थ्य हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ‘महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय’ के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नूतन दर्डा जैन और वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनी खुराना राजदेव ने विद्यार्थियों का चेकअप किया।

जैन ग्लोबल स्कूल में हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों की स्वास्थ्य हुई जांच

उन्होंने बच्चों को समय-समय पर अपनी आंखों और दांतों की जांच करवाते रहने को प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार ब्रश करने का परामर्श दिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक श्रीमती नेहा जैन और प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता ने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को तंदुरुस्त रखने के लिए इस प्रकार के मेडिकल कैंप का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

जैन ग्लोबल स्कूल में हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों की स्वास्थ्य हुई जांच

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.