Friday, September 4, 2026

फर्रुखाबाद में पेड़ से लटका मिला था दो लड़कियों का शव, मौत के कारण का हुआ खुलासा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक गांव के बाहर दो लड़कियों का शव एक पेड़ से लटका मिला था। इस घटना ने आस-पास के क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया था। दोनों सहलियां सोमवार को जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं। अब दोनों लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों लड़कियों की मौत दम घुटने से हुई है और इससे दोनों के आत्महत्या करने का संकेत मिलता है।

शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ, डॉक्टर के पैनल से दोनों लड़कियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि इन लड़कियों की मौत फांसी लगाने से हुई है और उनके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए, स्लाइड बनाई गई है जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस की जांच से मेल खा रही है। इन दोनों लड़कियों ने खुदकुशी की है और उनके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अब उन कारणों का पता लगा रही है जिनके चलते ये लड़कियां यह कड़ा कदम उठाने को मजबूर हुईं। पुलिस के मुताबिक, ये लड़कियां पक्की सहेली थीं और पड़ोस में रहती थीं।

लड़की के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नकारा

एक मृतक लड़की के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नकार दिया है। पिता ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्य झूठे है और यह रिपोर्ट फर्जी है। लड़की के पिता ने शवों पर चोट होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आपने पाया है कि इन लड़कियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन उनके शरीर पर चोट के निशान आपकी रिपोर्ट में नहीं आए हैं। यह पूरी तरह से फर्जी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.