भोंपूराम खबरी। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कल जो रुद्रपुर एस०एस०पी० कार्यालय के बाहर प्रदेश महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला जी और समस्त कांग्रेस नेत्रियों के साथ जो पुलिस प्रशासन द्वारा अभद्रता की गयी उस प्रकरण की कढ़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है इसका उदाहरण हमने अंकिता का बलात्कार कर हत्या ,हरिद्वार में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना,रुद्रपुर में एक नर्स का बलात्कार व हत्या, काण्ड,ग्राम मलसी में मोलुवी द्वारा बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना देहरादून में आई०एस०बी०टी० में सामूहिक बलात्कार जैसी घटना प्रदेश में निरंतर बढती जा रही है और अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है |
ऊधम सिंह नगर में तो हालात और भी अधिक बत्तर होते जा रहे है यहाँ अपराधों का ग्राफ पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बढता जा रहा है यहाँ एक तरफ तो पुलिस अपराध रोकने में विफल है वही दूसरी तरफ इन अपराधों के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसके साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की जाती है| कल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति रौतेला जी अपनी महिला साथियो के साथ इन सभी प्रकरणों पर शांतिपूर्ण तरीके से रोष प्रकट करने एस०एस०पी० कार्यालय में उधमसिंह नगर एस०एस०पी० से मिलने व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के सम्बन्ध में पीड़ितों को न्याय दिलाने व अपनी बात रखने जब पहुची तो पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर महिलाओं से अभद्रता की गयी जो की अत्यंत निंदनीय है | उनको बलपूर्वक वहाँ जाने से रोका गया,जिस प्रकार सोशल मीडिया पर देखा गया की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पर व्यक्तिगत टारगेट करते हुए डंडे बरसायें गए और जिसमे पुरुष पुलिस लगाकर उनको धकेला गया जिसमे ज्योति रोतेला चोटिल होकर बेहोश हो गयी |
ऊधम सिंह नगर का कप्तान जो कि हिटलरशाही रवैय्या अपनाते है और किसी से मिलना नहीं चाहते है | जिस प्रकार कप्तान आये दिन अपने व्यवहार और अपनी बदजुबानी के कारण सुर्ख़ियों में रहते है तथा अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं कर पाते |जनपद में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है | मैं मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से मांग करता हूँ कि इस प्रकरण की जांच कर उधम सिंह नगर कप्तान के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करे |




