Friday, September 4, 2026

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भारी बारिश की संभावन है।

IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग( IMD) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक 30 अगस्त तक भारी की संभावना है।
किसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आज बारिश का रेड अलर्ट है और यहां अत्यधिक बारिश की संभावना है। 30 अगस्त तक गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है।

IMD द्वारा जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी( IMD) ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 26 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। त्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और इससे सटे पूर्वी राजस्थान में एक दबाव क्षेत्र गहराकर गहरे दबाव में बदल गया है। इसके चलते अगले दो से तीन दिन इन राज्यों और गुजरात, गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसी तरह के मौसम पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में 26 से 29 अगस्त तक बनी रहेंगी। कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओड़ीशा, गंगा का पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश की उम्मीद है।

30 अगस्त तक खराब रह सकता हवाओं का रुख

आईएमडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 26-27 अगस्त को मध्य प्रदेश और में दक्षिण राजस्थान में हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड तक पहुंच सकती हैं। गुजरात, पाकिस्तान के नजदीकी क्षेत्रों, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तरपूर्वी अरब सागर में 26,27 और 28 अगस्त को 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक, 30 अगस्त तक गुजरात, पाकिस्तान, और उत्तर महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकते हैं। 26 अगस्त को उत्तर बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र की स्थिति खराब रहने के आसार हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.