Wednesday, November 11, 2026

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते रोडवेज बसों में एक साथ यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जिससे यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। वही रोडवेज बसों की कमी के चलते प्राइवेट व डग्गामार वाहनों से भी सफर करने को मजबूर होना पड़ा।

रक्षाबंधन पर्व  की वजह से बसों में काफी भीड़-भाड़ रही। इसके कारण बहुत से लोगों को बसों में लटक कर व खड़े होकर सफर भी तय करना पड़ा। वही बसों में सीट घेरने के लिए लोग खिड़की के सहारे सामान व छोटे बच्चो को अंदर भी करते दिखे। उधर रोडवेज बसों की उपलब्धता कम होने की वजह से रोडवेज स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। काफी समय तक बसें नहीं मिलने पर बहुत से यात्रियों ने सफर तय करने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा भी लिया। दूसरी ओर यात्रियों व उनके वाहनो की भीड़-भाड़ ज्यादा होने की वजह से नगर में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारू रखा।

रुद्रपुर रोडवेज डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं को रोडवेज बसों में शासन के आदेश अनुसार फ्री सेवा दी जा रही है। इस दौरान भीड़ अधिक होने पर उस रूट की बसों को भी बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.