Friday, September 4, 2026

देहरादून में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बस ड्राइवर, कंडक्टर और कैशियर समेत 5 गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपितों में धर्मेंद्र कुमार निवासी बंजारावाला ग्रांट बुग्गावाला हरिद्वार (ड्राइवर), देवेंद्र निवासी चुड़ियाला भगवानपुर (कंडक्टर), रवि कुमार निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश (ड्राइवर), राजपाल निवासी बंजारावाला ग्रांट बुग्गावाला हरिद्वार (ड्राइवर) व राजेश कुमार सोनकर निवासी माजरा पटेलनगर (कैशियर) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात को आईएसबीटी बस अड्डे पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के बयान के आधार पर पटेलनगर थाने में मामला दर्ज किया गया, एसएसपी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसके साथ बस में कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोरी ने कई बार अपना बयान बदला, जिससे जांच में मुश्किलें आईं। हालांकि, पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए लड़की के स्वजनों का पता लगा लिया और उनसे पूछताछ की। किशोरी मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली है। उसके स्वजन शाम तक देहरादून पहुंचेंगे, बताया कि जांच के दौरान पता चला कि किशोरी पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

किशोरी से मिली उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

आइएसबीटी परिसर में खड़ी बस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल केदारपुरम बालिका निकेतन पहुंची। उन्होंने किशोरी से विस्तृत जानकारी ली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य से विस्तार से जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.