Friday, September 4, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कर विकास शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश मंत्री  विकास शर्मा ने वुडलैंड एकेडमी, नव ज्योति पब्लिक स्कूल, और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कर विकास शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

इसके पश्चात  विकास शर्मा ने उधम सिंह नगर पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विकास शर्मा ने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भगत सिंह, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत उन सभी क्रांतिकारियों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व समझाते हुए कहा, “आजादी की कीमत वे लोग भली-भांति समझ सकते हैं जिन्होंने इसे हासिल करने के लिए संघर्ष किया। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाना चाहिए।”

समारोह के अंत में उन्होंने बच्चों को देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं, और उनकी मेहनत और ईमानदारी ही देश को ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।
इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर युवाओं का जोश बढ़ाया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की अपील की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा जी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जी, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू , दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता जी, एवं मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.