Saturday, September 5, 2026

महिला चिकित्सक से रेप और मर्डर मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का देशव्यापी हड़ताल का ऐलान,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर मामले में पूरा देश गमगीन और गुस्से में है। इस बीच इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) ने इस घटना के विरोध में 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

हालांकि इस दौरान मरीजों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी। आईएमए ने एक बयान में कहा है कि शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी बंद रहेंगे।

डॉक्टरों के संगठन ने एक बयान में कहा, ‘9 अगस्त 2024 को तड़के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई। इस घटना से डॉक्टरों में काफी रोष है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आईएमए की ओर से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च भी किए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरती और पहले दिन के बाद से ही पुलिस जांच ठप पड़ी हुई है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई क्रूर घटना और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस घटना का विरोध कर रहे छात्रों के साथ की गई गुंडागर्दी के बाद, IMA ने 17 अगस्त 2024 को शनिवार सुबह 6 बजे से 18 अगस्त 2024 को रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए हड़ताल की घोषणा की है। सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

फोरडा की जारी रहेगी हड़ताल

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने कोलकाता घटना को लेकर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों पर हमलों को रोकने के लिए एक कानून लाने सहित उनकी मांगों को पूरा करने का मौखिक आश्वासन दिया था, जिसके बाद संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी कड़ी आलोचना की जिसके चलते फोरडा ने फिर विरोध जताने का फैसला किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.