Sunday, September 6, 2026

देश की रक्षा करते हुए जम्मू कश्मीर के डोडा में उत्तराखंड का लाल शहीद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कईं अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान जारी हैं। इस क्रम में बुधवार को डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स कैप्टन दीपक सिंह का बलिदान हो गया है।

कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा।

बता दें कि इन दिनों जम्मू में सेना का सर्च अभियान जारी है। कठुआ, उधमपुर और डोडा में इन दिनों सीमा पार से घुसपैठ कर आए आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। कश्मीर के किश्तवाड़ में भी सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। मंगलवार जवानों को इनपुट मिला कि डोडा के अस्सार गांव में जंगलों में आतंकियों को देखा गयाा। शाम में सेना ने सर्च अभियान चलाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.