Friday, September 4, 2026

जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का एक और जवान हुआ शहीद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश के बॉर्डर जम्मू कश्मीर से एक बार फिर उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। बता दे कि देवभूमि का एक और जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट शहीद हो गए।इस खबर से उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है।

आपको बताते चलें कि जवान मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले 7 साल से अठुरवाला में रह रहे थे। बताया जा रहा है। कि शुक्रवार दोपहर सेना के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए।

आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है। अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश में किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.