Friday, November 27, 2026

यहां नहर में दो लोग बहे, पुलिस ने किए दोनो के शव बरामद

Share

भोंपूराम खबरी। थाना रायपुर,दिनाँक 31/07/2024 की रात्रि में थाना रायपुर को थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत ऑर्डनेंस फैक्ट्री तथा शराब ठेके के मध्य सड़क किनारे नहर में दो व्यक्तियों के डूबने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर पुलिस टीम को नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके पास से सुंदर सिंह नाम लिखा हुआ एसबीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड मिला है, शेष पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीँ हुए है।

नहर में बहे दूसरे व्यक्ति की तलाश हेतु पुलिस तथा SDRF की टीमो द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था, आज प्रातः पुलिस टीम को आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में नहर से दूसरे व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त अर्जुन सिंह राणा उम्र करीब 52 वर्ष निवासी तुनवाला, रायपुर के रूप में हुई, मृतक आर्मी से ऑर्डनरी कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे तथा वर्तमान में डील में नौकरी करते थे तथा रात में अपनी शिफ्ट पूरी कर वापस जा रहे थे, मौके पर पुलिस टीम को एक स्कूटी UK 07 AE 5154 खड़ी हुई मिली है, जिसके माध्यम से भी उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.