Saturday, September 5, 2026

यहां कावड़ पटरी में पड़ने वाली अंडा, मांस मछली की दुकानें पूर्ण रूप से रहेंगी बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, उधम सिंह नगर। दिनाँक 27/07/2024 से अग्रिम आदेश तक जनपद में सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से रहेगा बंद।

आज दिनांक 25/07/2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्ष को कावड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

_*एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा बताया गया की कावड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता पर रहेगी। महोदय द्वारा बताया गया की दिनाँक 27/07/2024 से दिनाँक 03/08/2024 तक कावड़ पटरी में पड़ने वाली अंडा, मांस मछली की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। कावड़ पटरी पर पड़ने वाले सभी होटल, ढाबे, धर्मशाला जो मांस परोसते हैं सभी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कावड़ पटरी में पड़ने वाली शराब की दुकानें नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।

दिनाँक 27/07/2024 से अग्रिम आदेश तक कावड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.