Friday, September 4, 2026

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिसको लेकर पुलिस, एलआईयू और बम निरोधक दस्ते की टीम ने रोडवेज स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस, एलआईयू और बम निरोध दस्ते की टीम ने संयुक्त रूप से रोडवेज स्टेशन, विशाल मेगा मार्ट, वी मार्ट, होटल एवं बाजार पर चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध लोगो से पूछताछ की तथा उनके वाहनों व सामान की जांच की। वही रोडवेज स्टेशन पर पहंुची बसों में भी टीम ने यात्रियो की सामान की चेकिंग की। टीम की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर टीम ने लोगों को लावारिस वस्तु मिलने पर सचेत रहने एवं तुरंत पुलिस को सूचना दिए जाने हेतु जागरूक भी किया। वही चेकिंग के दौरान टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई।

एलआईयू इंस्पेस्टर नरेन्द्र मलवाल ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया। जिसके लेकर जिले में भी सक्रियता बरतने के निर्देश मिले है। इसी के तहत रोडवेज स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एलआईयू, पुलिस और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम शामिल है। कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान टीम में एसएसआई परवीन सिंह, एसआई महेश कांडपाल, एसआई एलआईयू नरेंद्र मलवाल, कांस्टेबल अनुज चौधरी व पंकज तिवारी सहित बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड से एसआई विजय यादव, एसआई वीर सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर व रमेश चंद्र, कॉन्स्टेबल जगदीश चंद्र शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.