भोंपूराम खबरी। यह अनोखी शादी का अद्भुत नजारा था, इस विवाह के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की गई कि प्रेम और भक्ति किसी भी सांसारिक बंधन को नहीं मानते। बात उत्तराखंड के हल्द्वानी की हो रही है, जहां हर्षिका पंत ने भगवान श्रीकृष्ण से विवाह रचा लिया। हर्षिका ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानकर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनसे शादी की।




