Friday, September 4, 2026

पुलिस ने किया महिला हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। घर में अकेली रह रही वृद्ध महिला की हत्या हुई थी, जेवरात व नगदी के चालच में उसकी हत्या एक महिला ने युवक की साथ मिलकर की थी। पुलिस ने महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेवरात व नकदी बरामद कर ली है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को कोतवाली किच्छा में हत्याकांड का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि बुधवार को आशीष जायसवाल पुत्र श्री हरीश चन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड नं. 15 पंजाबी कालोनी किच्छा तहरीर देकर बताया था कि 29 जून 2024 को वादी के चाचा परवीन ने सूचना दी कि वादी की माता अपने कमरे मे मृत अवस्था में मिली है। पुलिस द्वारा माता का पंचायतनामा/ पोस्टमार्ट की कार्यवाही की गयी। बाद दाह संस्कार के वादी को पता चला कि वादी की माता के गले की सोने की चैन, हाथ की अगूंठी गायब थी, इस सम्बन्ध में जानकारी की तो पता चला कि जिस रात यह घटना हुई थी उस रात उसकी माता विजय लक्ष्मी के साथ किच्छा पंत कालोनी की रहने वाली अंजली शर्मा पुत्री श्रीकान्त शर्मा थी जिसके परिवार से हमारी मम्मी की अच्छी जान पहचान थी अंजली शर्मा से पूछा कि क्या मम्मी की तबीयत खराब थी तो वह हमे बार- बार गुमराह कर रही थी तथा जेवर के बारे में पूछा तो भी वह हमे गुमराह कर थी जिस पर हमे शक हुआ तो हमने अंजली के बार मे जानकारी की तो पता चला कि अंजली शर्मा का पंत कालोनी किच्छा मे मकान बन रहा है। मकान मे काम कर रहे काफी लोगो की उधारी भी है जो अंजली शर्मा से पैसे मांगने का दबाव बना रहे है हमने अंजली शर्मा की हरकतो को देखने के लिए घर के आस पास लगे कैमरो को चैक किया तो देखा अंजली शर्मा किसी एक अन्य अंजान लडके के साथ हमारे घर के पास दिखी प्रार्थी के घर मे पडोस में लगे सीसी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर अंजली शर्मा के साथ टहल रहा था जिसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध प्रतीत हो रही है उक्त अंजली शर्मा व अज्ञात टोपी वाले व्यक्ति ने लूटपाट करके प्रार्थी की माता की हत्या कर दी है तथा मां गले में पहनी सोने की चैन, सोने की अगूंठी व पर्स लूट लिया है।

मामले में पुलिस टीमो का गठन कर अभियुक्त गण की गिरफ्तारी / बरामदगी कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु आदेशित किया गया। विवेचक/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमो के द्वारा अभियुक्ता अंजली पुत्री श्रीकान्त शर्मा निवासी पंत कालोनी किच्छा व प्रकाश में आया अभियुक्त शिवम पुत्र अनिल निवासी ग्राम चीनोर थाना सदर जिला शाहजहांपुर यूपी को 01 अदद पीले धातु की चैन मय लाकेट, 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 02 अदद सफेद धातु के सिक्के व 01 अदद छोटा ज्वैलरी पाउच, नकदी कुल-1400/- रुपये व एक अदद आधार कार्ड, दो अदद मोबाईल फोन टच स्क्रीन के साथ हल्द्वानी- किच्छा रोड, में बेनीमजार से आगे, निर्माणाधीन जेल के सामने सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों ने मिलकर 28 जून की रात्री में मृतका विजय लक्ष्मी की कुशन तथा पायदान से मुंह व गला दबाकर हत्या कर गले से सोने की चैन / हाथ से सोने की अंगूठी तथा पर्स जिसके अन्दर दो चांदी के सिक्के व 2500 रपये नकदी लूट कर ले जाना बताया, अभियुक्त गण के कब्जे से मृतका विजय लक्ष्मी की हत्या कर लूटा गया माल बरामद हुआ जिस पर अभियोग में धारा 411/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी । तथा हत्या में ‘प्रयुक्त आला कत्ल कुशन तथा पायदान अभियुक्त गण की निशान देही पर मृतका के घर से बरामद किया गया। बाद कार्यवाही अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.