Friday, September 4, 2026

चार तहसीलदार पदोन्नति, बने डिप्टी कलेक्टर, सरकार ने जारी किया शासनादेश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लंबे समय से प्रमोशन की राह देख रहे चार तहसीलदारों के शासन ने प्रमोशन कर दिए है। जिस सम्बंध में आदेश भी जारी कर दिया है और इन चार तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

जिन चार तहसीलदारों को पदोन्नति किया गया है उनमें संजय कुमार, नीतू डागर, खुशबू आर्य और रेखा का नाम शामिल है। वर्तमान में संजय कुमार कालाढूंगी तहसील के तहसीलदार पद पर नियुक्त हैं। वहीं नीतू डागर उधम सिंह नगर जिले में तैनात है। बाकी अन्य दो अधिकारी भी विभिन जनपदों में सेवाएं दे रहे हैं। इन तहसीलदारों को लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार था, जबकि इससे पूर्व के 14 तहसीलदारों को काफी समय पहले प्रमोशन दे दिया गया था, जो डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब ये चार अधिकारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.