Friday, September 4, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस , सीएम धामी ने छोटा कैलाश पर किया योग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आदि कैलाश पर योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  इस आल्सो का केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा भी सीएम के साथ योग करते नजर आए।

सीएम के साथ आईटीबीपी के कई जवानों ने भी योग दिवस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तौर पर कहा कि आदि योगी भगवान शिव की पवित्र भूमि आदि कैलाश पर ‘योग’ का सुखद अनुभव..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार भगवान शिव की धरती आदि कैलास में योग किया। समुद्र सतह से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिगकांग में शिव मंदिर से सटे पार्वती सरोवर क्षेत्र में भगवान शिव का वंदन करते हुए मुख्यमंत्री प्रदेश की समृद्धि की कामना भी की।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है। उन्होने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है। नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.