भोंपूराम खबरी। गोपेश्वर नगर में वायरल अश्लील वीडियो कांड में युवक पर हुआ विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज,पुलिस जांच में जुटी।
चमोली:गोपेश्वर नगर में कई दिनों से सोसल मीडिया पर तैर रहें अश्लील एमएमएसओं में से एक वायरल एमएमएस पर गोपेश्वर थाने में एक युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर के ही एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धराओं में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर दिया है। युवती ने तहरीर में बताया कि उक्त युवक के द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
गोपेश्वर थाने के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह एक युवती थाने में यह शिकायत ले कर आई थी,कि एक युवक द्वारा चुपके से उसका न्यूड विडियो बनाकर सोसियल मीडिया पर वायरल किया गया है।युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के ऊपर आईपीसी की धारा 354A,354C,और 509 में मुक़दमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी गई हैं,साथ ही उक्त आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।




