Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड मौसम विज्ञान ने आज हीटवेव का येलो अलर्ट किया जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी है। मैदान के साथ ही पहाड़ की घाटियों में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिन तापमान 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज देहरादून सहित मैदानी इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो- तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज वृहस्पतिवार 13 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि, मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। आज देहरादून सहित मैदानी इलाकों में तापमान गर्म हवाओं के साथ 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में फिलहाल 15 जून तक बारिश के आसार नहीं है। उन्होंने बताया कि, मैदानी इलाकों में दोपहर को हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 न्यूनतम 17.01, नई टिहरी का अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.