भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। लंबे समय से बंद चल रही पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए दोबारा हेली सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। सात जून से 20 जून तक हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन चलेगी।
हेरिटेज सर्विस हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा संचालित करता है। यह सेवा एक दिन में दो-दो चक्कर लगाती है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह सेवा तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गई थी।
हेरिटेज सर्विस के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण सेवा बंद की गई थी। इसे शुक्रवार से दोबारा शुरू किया जा रहा है। कहा कि यह सेवा सात जून से 20 जून तक सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। 21 जून से यह सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
किराया और टाइमिंगस्थानकिराया (रुपये) समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी3500 सुबह 7:45 / दोपहर 12:30
मुनस्यारी से हल्द्वानी 3500 सुबह 8:35 / दोपहर 1:20
हल्द्वानी से पिथौरागढ़3000 सुबह 9:35 / दोपहर 2:20
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी 3000 सुबह 10:15 / अपराह्न 3:00
हल्द्वानी से चंपावत2500 पूर्वाह्न 11:05 / अपराह्न 3:50
चंपावत से हल्द्वानी2500 पूर्वाह्न 11:45/ शाम 4:30




