Saturday, September 5, 2026

यहां रोडवेज की बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, कंडक्टर की मौके पर हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। उत्तराखंड की रोडवेज बस का दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, उक्त बस उत्तर प्रदेश के नैनीताल रामपुर हाईवे में बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे रोडवेज के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक सहित 14 यात्री गंभीर रूप से घायल है, सभी का इलाज रामपुर और बरेली के अस्पतालों में चल रहा है। बताया जा रहा है की पांच यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है, घटना देर रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा कि हल्द्वानी रोडवेज डिपो की बस मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली, इस दौरान देर रात 11:30 बजे नैनीताल रामपुर हाईवे बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बस में बैठे परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जिसे पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,परिचालक मनीष मिश्रा की मौत से रोडवेज कर्मचारियों में शोक की लहर है।घटना की सूचना मिलने पर एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट मौके के लिए रवाना हो गए हैं, बस हल्द्वानी से रात में 9:00 बजे दिल्ली के रवाना हुई जबकि घटना 11:30 बजे के करीब हुई है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंच चुके हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है हादसे में चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं गंभीर रूप से घायलों को बरेली के राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है, जबकि कुछ घायलों को रामपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है, हादसा आमने-सामने हुआ है हादसे के कारणों का अभी पता चल नहीं सका है। घायलों में कई यात्री उत्तराखंड के शामिल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.