Saturday, September 5, 2026

टीकाकरण के लिए भारी संख्या में आ रहे है लोग 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर | सरकार और विभाग के जागरूकता अभियान के चलते टीकाकरण के लिए लोगो की भारी भीड़ देखी जा रही है | जहां मेडिकल कालेज में बेहद ही सीमित संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आ रहे थे | मौजूदा समय में वही लोग काफ अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए आ रहे है |

कोरोना नियंत्रण के लिए वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में अचानक से वृद्धि आई है | बता दे कि शुरू में मेडिकल कालेज में लोगो की कतारें धीरे- धीरे कम हो गयी थी | जिससे मात्र दो चार लोग ही एक बार में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराते थे | पर अब यही संख्या काफी ज्यादा बढ़ने लगी है | टीकाकरण के लिए आये 47 वर्षीय रविंद्र नेगी ने बताया कि शुरू में वैक्सीन लगवाने में काफी डर महसूस हो रहा था, लेकिन अब वो बेफिक्री से टीकाकरण की पहली डोज के लिए आये है | अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि विभाग के प्रचार प्रसार और जागरूकता अभियान के चलते लोगों में वैक्सीन को लेकरफ़ैल रही भ्रांतिया दूर हो रही है | उन्होंने जिलाधिकारी के सहयोग के साथ आशा वर्कर , विकास भवन के विभागों द्वारा प्रचार में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद किया और आगे भी सहयोग की अपेक्षा की | डॉ मलिक ने सभी से अफवाहों से दूर रहते हुए वैक्सीन लगवाने की अपील की |

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.