Saturday, September 5, 2026

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जिला ऊधमसिंहनगर के खिलाड़ियों नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दिनांक 8 से 12  कों कराटे इण्डिया आर्गेनाईजेशन के तत्वाधान में देहरादून में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जिला ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों नें उत्तराखण्ड राज्य कराटे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक अर्जित किये हैं, जिला सचिव व उत्तराखण्ड कराटे टीम के हेड कोच लक्ष्मण सिंह नें जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों नें उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीते जिसमें 6 स्वर्ण, 3 रजत व 5 कांस्य पदक अर्जित किये हैं जिसमे जिला ऊधम सिंह नगर के जशनप्रीत सिंह नें जूनियर वर्ग के +76 किग्रा में स्वर्ण पदक, नितिन जोशी नें जूनियर वर्ग के 67 किग्रा में रजत पदक, गगनप्रीत सिंह नें सीनियर पुरुष की टीम कुमिते में रजत पदक व नीलम मेहरा एवं सुमन बोहरा नें सीनियर महिला की टीम कुमिते में कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड राज्य कों गौरवान्वित किया हैं, साथ ही बताया कि उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों नें सर्वाधिक पदक अर्जित किये हैं, तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता व 38वे राष्ट्रीय खेलों हेतु सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ा है तथा आशा हैं कि आगामी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड राज्य कों गौरवान्वित करेंगे !

खिलाड़ियों के पदक जीतने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, कराटे एसोसिएशन ऑफ़ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा रघुवीर सिंह, योगेश चन्द्र पोखरिया, नितीश भारद्वाज, हरीश राम, आदि खेल प्रशिक्षकों व प्रेमियों नें खिलाड़ियों व कोच कों बधाई दी तथा उनके उज्वल भविष्य कि कामना की !

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.