Friday, September 4, 2026

सोमेश्वर में बादल फटने से भीषण तबाही, कार सहित घरों का सामान हुआ जमींदोज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बादल फटने से सोमेश्वर के चनौदा में खूब तबाही मची है। बादल फटने से लोगों के घरों में मलबा घुस गया। एक ट्रक और एक कार मलबे में दब गए। वहीं बोल्डर और मलबा आने से अल्मोड़ा-कौसानी राजमार्ग बन्द हो गया। इससे सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोमेश्वर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही मौसम पल पल रंग बदलता रहा। शाम करीब साढ़े सात बजे एकाएक बिजली कड़कने लगी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ छतार के जंगल में बादल फट गया। इससे बाघ गधेरा ऊफान पर आ गया। गधेरे का मलबा चनोदा में रह रहे करीब एक दर्जन घरों में घुस गया। मलबे के वेग ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं। दुकानों में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आधे घंटे तक खौफ में रहे लोग

करीब आधे घंटे तक लोग ख़ौफ के साए में रहे। प्रभावित लोगों को सर छुपाने के लिए आसपास के घरों में शरण लेनी पड़ी। लोगों को संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।

ट्रक, कार सहित घरों का सामान हुआ जमींदोज

बाघ गदेरे से ऊफान पर आया मलबा लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया। मलबे की चपेट में एक ट्रक और एक कार भी आ गई। साथ ही मलबा लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के फर्नीचर और घरेलू समान मलबे में पट गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.