Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने सातवें स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। स्वच्छता व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के सातवें स्थापना दिवस पर गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कालोनी में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए।राइजिंग सदस्यों ने रुद्रपुर को हरा भरा व साफ सुथरा बनाने का संकल्प दोहराया।

आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी प्रकार की पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं का एक मात्र समाधान पौधरोपण ही है। वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण की भी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलित रखने व स्वस्थ समाज के लिए पौधरोपण करें। रुद्रपुर राइजिंग द्वारा चलाया जा रहा अभियान प्रेरणास्त्रोत है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने पेड़ पौधे के महत्व को समझा है। देखा है कि किस प्रकार आक्सीजन की कमी से मानव जिदगी दम तोड़ रही थी। मानव के जीवन में वनों का बहुत महत्त्व है। पशु पक्षियों से लेकर मानव तक सबके लिए वन बहुत उपयोगी है। वन किसी से कुछ मांगते नही है वो मानव को देने का कार्य करती है।

रुद्रपुर राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि वृक्ष प्रकृति के अनमोल रत्न हैं। इनकी रक्षा सबका दायित्व है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मनुष्य स्वस्थ रहेंगे। इससे पूर्व नीम ,गुलमोहर, कटहल,शहतूत,निम्बू,आंवला,मेहंदी,कढ़ी पत्ता आदि विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए।कालोनीवासियों ने इन पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर राइजिंग उपाध्यक्ष सुनील आर्य, आलोक जैन, आलोक राय, मुनीन्द्र सिंह, अवनीश राय, मनोज जोशी, डॉ गौरव वार्ष्णेय, विनीत पाठक, राजकुमार, अमित ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, महिला अध्यक्ष चन्द्रकला राय, मीनू जोशी, एकता यादव, मैरी थापा, दीपा राय, अर्चना राय, सुमन तिवारी, नीलम काण्डपाल, रीता राय, गीता सक्सेना, निधि ठाकुर, सुरभि आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.