भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। लोगों को जागरूक करने के बाद भी साइबर ठगी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। लोग साइबर ठगों के जाल में फंस कर अपनी मेहनत की कमाई गंवाने में लगी हैं। अब हल्द्वानी का एक और युवक साइबर ठगों के जाल में फंस कर एक लाख रूपए गंवा चुका है।
पीड़ित ने रकम वापस दिलाने की गुहार साइबर पुलिस से की है। गुरीपुर जीवानंद लामाचौड़ निवासी निखिलेश गुणवंत पुत्र विजय कुमार ने साइबर पुलिस में शिकायत की है उसके मोबाइल पर फोन आया था और कहा गया कि उसने ताइवान के लिए जो पार्सल बुक कराया है उसमें अवैध सामग्री बरामद हुई है और जल्द ही साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई में रिपोर्ट करने को कहा गया। उसने मुंबई आने में असमर्थता जताई तो उसे स्काईप काल से जोड विडियो काल कराई गई और पारिवारिक जानकारी व प्रोफेसनल डिटेल व कम्पनी डिटेल, डिटेल व कम्पनी डिटेल, आधार कार्ड डिटेल व सभी बैंक खातों के बारे में जानकारी मांगी गई। डर के मारे में पीड़ित ने सारी जानकारी दे दी। जानकारी देते ही उसके खाते से एक लाख निकाल लिए गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।




