Friday, September 4, 2026

यहाँ निर्दलीय विधायक का समर्थन भाजपा को

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की है।

गुरुवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बड़कोट में पत्रकार वार्ता में कहा है कि राष्ट्रहित एव क्षेत्रहित को देखते हुए व सरकार की बेहतर विकासकारी नीति को देखते हुए भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाएं और राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है, इसके लिए यहां से भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह की जीत जरूरी है।

उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाएं, जिससे यहां से भाजपा प्रत्याशी अधिक मतों से जीत हासिल कर जाए और केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार है और केंद्र में भी भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनना जरूरी है तभी क्षेत्र का विकास सम्भव है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आशीर्वाद रहा है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए उनका आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.