Saturday, September 5, 2026

प्रदेश के 270 केंद्रों में गेहूं की खरीद हुई शुरू, इस बार इतने रुपये है एमएसपी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश के 270 केंद्रों में गेहूं की खरीद हुई शुरू, इस बार इतने रुपये है एमएसपी गेहूं खरीद के लिए सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, लेकिन बाजार में इससे अधिक दाम होने से गेहूं खरीद केंद्रों में किसान नहीं पहुंच रहे।प्रदेश में खाद्य विभाग की ओर से 270 केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। इसके लिए गढ़वाल मंडल में 65 और कुमाऊं मंडल में 205 केंद्र बनाए गए हैं।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।प्रदेश में इस बार गेहूं खरीद के लिए 50 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गेहूं खरीद केंद्रों में एक अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरू कर दी गई है।

गेहूं खरीद के लिए सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, लेकिन बाजार में इससे अधिक दाम होने से गेहूं खरीद केंद्रों में किसान नहीं पहुंच रहे। देखने में आया है कि हर साल बहुत कम किसान केंद्रों में पहुंचते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.