Sunday, September 6, 2026

लालकुआं कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नगर कांग्रेस लालकुआं के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सरदार गुरदीप सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है, उनके द्वारा जिलाध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की गई है।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने व्यक्तिगत कारण के चलते पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है, पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय एवं 17 वर्षों से लगातार लालकुआं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज सरदार गुरदीप सिंह ने अपनी व्यक्तिगत वजह का हवाला देते हुए पद के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है, सरदार गुरदीप सिंह के इस्तीफा देने के चलते लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.