Saturday, September 5, 2026

नदी किनारे बनी झोपड़ी से आती थीं अजीब आवाजें, पुलिस ने मारा छापा, नजारा देख रह गई सन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लखीमपुर खीरी पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब मुखिबर की सूचना पर नदी के किनारे अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. स्वाट और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छापा मारा और मौके से 50 अर्ध निर्मित,12 निर्मित तमंचे, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए. साथ ही, अवैध शस्त्र बनाने वाले दो कारीगरों को गिरफ्तार किया. मौके से तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे।

मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र का है. यह इलाका लखीमपुर खीरी के गांजर के रूप में प्रसिद्ध है. इस इलाके की भौगोलिक स्थिति नदियों और जंगलों से घिरी होने के चलते अक्सर अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपराध करके नदियों किनारे जंगलों में जा छुप जाते हैं. इसी इलाके में घाघरा नदी के किनारे खागीय पुल के पास कुख्यात अपराधी रहीस ने एकांत में अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना संचालित कर रखा था. जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस और स्वाट की टीम ने जब घेराबंदी कर छापा मारा तो मौके पर दो कारीगर अवैध शस्त्र के कारखाने में तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार किया. बाकी के तीन अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. उनके पास से 50 अर्ध निर्मित तमंचे 12 निर्मित तमंचे और भारी मात्रा में अवैध शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

लखीमपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया, ‘आरोपी घाघरा नदी के किनारे खागीय पुल के पास एक एकांत स्थान पर अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना चला रहे थे. उनके पास से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित तमंचे और निर्मित तमंचे बरामद हुए हैं. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं. दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं और पुलिस को आशंका है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ये अपराधी इन अवैध शस्त्रों को इस्तेमाल कर सकते थे. इसकी जांच कराई जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.