Saturday, September 5, 2026

सीएमएस के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के नाम पर जिला अस्पताल के डॉ प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों का उत्पीड़न किये जाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाईचारा एकता मंच एवं कुर्मी महासभा ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी व अन्य शासन प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि एक गरीब मरीज की जांच के संबंध में भाईचारा एकता मंच के संस्थापक एवं कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता करने गए तो उन्होंने गंगवार से अभद्र व्यवहार किया। जिसके विरोध में मंच के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर महानिदेशक स्वास्थ्य के नाम ज्ञापन भेजा गया है। वहीं इस मामले के बाद डॉ प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा चिकित्सक यूनियन के नाम पर सौरभ गंगवार को धमकी दी गयी है और यूनियन का गलत उपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि यूनियन के नाम पर अवैध रूप से वसूली हो रही है । ज्ञापन में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सामंत पर मरीज तीमारदारों से बदसलूकी व जांच एक्स-रे आदि के नाम पर अवैध वसूली कराने का आरोप लगाया गया है। भाईचारा एकता मंच एवं कुर्मी महासभा दोनों संगठनों ने कार्यवाही ना होने की स्थिति आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार, भाईचारा एकता मंच के जिला अध्यक्ष सुमन, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, कुर्मी महासभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश गंगवार, चोखे लाल गंगवार, रीना, जय बहादुर, पप्पू, मनोज गंगवार, विशाल गंगवार सहित दोनों संगठनों के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.