Friday, September 4, 2026

यहां बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर।  उत्तराखंड में जंगली जानवर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के जंगल में एक बार फिर बाघ ने एक महिला को मार डाला। महिला लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी। जहां बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। काफी मशक्कत के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल में घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को घेर लिया। ग्रामीण मौके पर कॉर्बेट के डायरेक्टर को बुलाए जाने तथा आदमखोर बाघ को तत्काल मारे जाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने मौके से शव को उठाने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद वन विभाग द्वारा मौके पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कलावती उर्फ कला 48 वर्ष पुत्री ध्यान सिंह निवासी पंजाबपुर ढेला गाँव की ही कुछ अन्य महिलाओं के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जिम जंगल रिजॉर्ट के पिछले हिस्से वाले जंगल में महिलाएं लकड़ी बीन रहीं थीं कि इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक बाघ ने कलावती पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि साथ की महिलाएं कुछ समझ पाती बाघ कला को खींचकर घने जंगल में गुम हो गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.