Saturday, September 5, 2026

देखिए वीडियो, कैसे फेसबुक लाइव करते शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता को मारी गई गोलियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुंबई के दहिसर इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को गोली लग गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मौके पर मौजूद है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन गोलियां नेता अभिषेक घोसालकर को लगीं। पुलिस ने कहा कि अभिषेक को ‘व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई है। अभिषेक, शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं। विनोद घोसालकर एमएलए भी रह चुके हैं।

मुंबई के दहिसर इलाके में एक निजी विवाद में उद्धव गुट के शिवसेना नेता अभिषेक गोशालकर को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में अभिषेक को बोरीवली के करुणा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन गोलियां नेता अभिषेक घोसालकर को लगीं। पुलिस ने कहा कि अभिषेक को ‘व्यक्तिगत दुश्मनी’ के कारण गोली मारी गई है। अभिषेक, शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं। विनोद घोसालकर एमएलए भी रह चुके हैं। अभिषेक की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला किसी मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में हुआ, जो मॉरिस भाई के नाम से मशहूर हैं। मॉरिस के साथ अभिषेक की कुछ निजी दुश्मनी बताई जा रही थी। हालांकि, हाल ही में उनका समझौता हो गया था। कथित तौर पर अभिषेक को एक कार्यक्रम के लिए मौरिस नोरोन्हा के ऑफिस में आमंत्रित किया गया था।

महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल: शिवसेना यूबीटी मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को गोली मारने पर पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे का कहना है, “महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है। अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है… जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें? क्या सरकार खुद ही डर का माहौ बना रही है? क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है? संजय रा लेख का कहना है कि ये सरकार गुंडों को शह दे है। इसका जीता जागता उदाहरण आज मुंबई में देखने को मिला… इसका जवाब कौन देगा?”

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.