Saturday, September 5, 2026

यहां नौकरानी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। सेना के कर्नल द्वारा घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में नौ साल बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अंबाला निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि वो 2015 में देहरादून में रहते हुए विभिन्न घरों में सफाई और खाना बनाने का काम करती थी। उस दौरान महिला ने भारूवाला में कर्नल गौरव सिंह के घर पर भी काम किया। एक दिन कर्नल की पत्नी बच्चों को लेकर देहरादून से बाहर चली गई। आरोप है कि घर पर अकेले कर्नल ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से इसका जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे डरी-सहमी महिला अंबाला लौट गई थी। पुलिस के अनुसार, महिला 17 सितंबर 2023 को किसी काम से देहरादून आई थी। बल्लूपुर चौक के पास महिला को अचानक कर्नल की पत्नी मिल गई। कर्नल की पत्नी ने उस वक्त अचानक काम छोड़ने की वजह पूछी तो महिला ने आपबीती बयां कर दी। इसके बाद कर्नल की पत्नी ने महिला को पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। तब महिला ने क्लेमनटाउन थाने में तहरीर दी और एसएसपी से मिलकर भी शिकायत की, लेकिन उस दौरान मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वर्तमान में गजेंद्र विहार सेलाकुई में रह रहे कर्नल गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.